अयोध्या
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने मोहम्मद तालीब को प्रयागराज मंडल अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है। उनके इस मनोनयन पर पत्रकार जगत में हर्ष का माहौल है और विभिन्न संगठनों व पत्रकार साथियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
मोहम्मद तालीब पत्रकारिता जगत में एक सजग, निर्भीक एवं कर्मठ पत्रकार के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उनकी सुरक्षा तथा सम्मान के लिए वे लंबे समय से सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं। उनका यह मनोनयन उनके व्यक्तित्व, अनुभव और कार्यक्षमता का प्रमाण माना जा रहा है।
पत्रकार साथियों का कहना है। कि मोहम्मद तालीब का नेतृत्व प्रयागराज मंडल के लिए गर्व का विषय है। उनके मार्गदर्शन में पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, उनकी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
आशा व्यक्त की जा रही है। कि मोहम्मद तालीब राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के उद्देश्यों और सिद्धांतों के अनुरूप पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए प्रयागराज मंडल को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएंगे
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा











Users Today : 12
Users This Year : 24241
Total Users : 36834
Views Today : 25
Total views : 72399