चंदौली शहाबगंज
जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में आयोजित आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में फिटनेस अरेना जिम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में जिम के तीन खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान जबकि एक खिलाड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में
70 किलोग्राम भार वर्ग में प्रदुम्य चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया,
60 किलोग्राम भार वर्ग में आकाश चौहान ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया,
65 किलोग्राम भार वर्ग में गौरव चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जीत दर्ज की,
वहीं 50 किलोग्राम भार वर्ग में शहर यार ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष चकिया गौरव श्रीवास्तव द्वारा मशाल प्रज्वलन कर किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था और दर्शकों ने तालियों से उनका हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर ओलंपिक जिला संघ के कोषाध्यक्ष शरद राव, उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, चकिया कोतवाल अर्जुन सिंह, उत्कर्ष मिश्रा, अनुपम यादव, विकास खरवार एवं समाजसेवी सिंहासन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजन ने न केवल खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया बल्कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने का भी कार्य किया।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 36
Users This Year : 23647
Total Users : 36240
Views Today : 90
Total views : 71193