चंदौली / इलिया
आदित्य नारायण राजकीय इण्टर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपदीय करियर मेला और बेस्ट प्रैक्टिसेस कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके भविष्य के लिए सही करियर विकल्प चुनने में सहायता प्रदान करना है ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। श्री काशी राज संस्कृत विद्यालय के शिक्षक कमलेश पांडेय और प्रीती ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर चकिया नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सावित्री बाई फूले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चकिया की प्राचार्या प्रोफेसर संगीता सिन्हा और जयप्रकाश सिंह विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली देवेंद्र कुमार सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि करियर गाइडेंस प्रोग्राम छात्र-छात्राओं को करियर चुनने का उपयुक्त अवसर प्रदान करता है। प्रोफेसर संगीता सिन्हा ने छात्रों को संबोधित करते हुए उचित समय पर सही करियर चुनाव और उपयुक्त मार्गदर्शन के महत्व पर जोर दिया।
जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि करियर मेला राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जो छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित हो रही है। जिला कार्यवाह जय प्रकाश सिंह ने तकनीकी शिक्षा की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि समाज में इसका प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, चंदौली के मनोज कुमार विश्वकर्मा और मनीष कुमार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के औद्योगिक प्रशिक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आदित्य नारायण राजकीय इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार सिंह यादव, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक डॉ. अनुराग वर्मा और श्रीमती विद्योतमा श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम की रूपरेखा जनपदीय नोडल डॉ. मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने तैयार की, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नागेंद्र कुमार ने किया और संचालन देवेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर निर्मला कुमारी, डॉ. हरिंद्र नाथ यादव, डॉ. कृष्ण मुरारी सिंह, आशीष श्रीवास्तव,ऊषा, अविचल प्रताप सिंह,नासिर,रामजी सहित तमाम शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।










Users Today : 257
Users This Year : 10658
Total Users : 23251
Views Today : 422
Total views : 45661