यू पी दिवस का हुआ आयोजन उत्कृष्ट कार्य करने वालो को किया गया सम्मानित

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा चंदौली

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 24 फरवरी 2025 को मुख्य अतिथि अवधेश सिंह ब्लॉक प्रमुख सकलडीहा एवं विजय कुमार सिंह खंड विकास अधिकारी सकलडीहा की अध्यक्षता में विकासखंड सकलडीहा के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन बजरंगी पांडेय एडीओ पंचायत सकलडीहा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड सकलडीहा के प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, सफाई कर्मी, सामुदायिक शौचालय केयरटेकर एवं कार्यालय के सभी संबंधित द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की स्थापना एवं उसके विकास के बारे में विस्तृत चर्चा की गई तथा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत सहायक, पंचायत सचिव, सामुदायिक शौचालय केयरटेकर, सफाई कर्मी एवं कार्यालय कर्मी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं पुरस्कार भी वितरित किया गया।

सम्मान एवं पुरस्कार विशेष क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वालों को प्रदान किया गया।

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।