वाराणसी
पुलिस आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देशन में कैंन्ट थाना क्षेत्र के सेंट्रल जेल रोड स्थित कुंज विहार कॉलोनी एक आवासीय मकान में चल रहे कथित देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने बुधवार रात छापेमारी की। इस कार्रवाई का नेतृत्व कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने की।
मिली जानकारी के अनुसार, विश्वसनीय सूत्रों से मिली शिकायत और गुप्त निगरानी के बाद कैंट थाना प्रभारी की पुलिस टीम ने त्वरित करवाई करते हुए अड्डे पर छापेमारी के दौरान मौके से कई युतियां, युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस अपने हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि यही अवेद हा और अनैतिक गतिविधियां चलाई जा रही थी। कार्रवाई में पुलिस को अड्डे से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।
इसके बारे में विस्तृत जानकारी जांच के दौरान सामने आने की उम्मीद है। थाना प्रभारी शिवाकांन्त मिश्रा ने बताया कि इस इलाके से कुछ शिकायतें मिली थी, इसके बाद निगरानी की गई और सही भी समय पर कार्रवाई करके इस अड्डे को तोड़ा गया। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ जारी है।
संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहां यह कार्रवाई उन सभी के लिए एक चेतावनी है जो शहर के बेहतर इलाकों का इस्तेमाल ऐसे अवैध कारोबार के लिए करते हैं पुलिस ऐसी गतिविधियों पर स्वतः नजर रखे हुए हैं।
इस घटना ने कुंज बिहार जैसे शांत संपन्न माने जाने वाले इलाके में इस तरह की गतिविधियां के संचालक को लेकर स्थानीय निवासियों में चिंता व्याप्त की गई। लोग पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया। आसपास के अन्य संदिग्ध स्थान पर भी नजर रखने की मांग करते हुए की अभी तक गिरफ्तार किए गए लोगों की सही संख्या और उनकी पहचान- खुलासा नहीं की गई है
पुलिस जांच के साथ-साथ इस नेटवर्क के फाइनेंसरो और अन्य जुड़े लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है











Users Today : 91
Users This Year : 17404
Total Users : 29997
Views Today : 194
Total views : 59474