आजमगढ़। जनपद में 22 जनवरी को प्रस्तावित वीआईपी भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर में आंशिक रूट डायवर्जन लागू किया गया है, जो सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
कहां से कहां जाना रहेगा बंद – पूरी लिस्ट
पंचदेव चौराहा ➝ पुलिस लाइन गेट
कोई भी दोपहिया/चारपहिया नहीं जाएगा
सिविल लाइन होकर अग्रसेन चौराहा/बंधा
अग्रसेन तिराहा ➝ कलेक्ट्रेट/ट्रेजरी
प्रवेश बंद
दास फर्नीचर तिराहा, कोतवाली या बंधा की ओर
गांधी तिराहा ➝ ट्रेजरी
प्रतिबंधित
रैदोपुर या काली चौरा से
रैदोपुर तिराहा ➝ नेहरू हॉल
बंद
गांधी तिराहा या सिधारी पुल की ओर
छतवारा चौराहा ➝ हाइडिल चौराहा (बड़े वाहन)
अनुमति नहीं
बेलइसा चौराहा होकर
बागेश्वर चौराहा ➝ बंधा मोड़ (चारपहिया/मालवाहक)
रोक
हरवंशपुर तिराहा से
नरौली तिराहा ➝ बंधा मोड़ (चारपहिया/मालवाहक)
प्रतिबंध
पहलवान तिराहा ➝ हरवंशपुर
शारदा तिराहा ➝ गिरिजाघर चौराहा (चारपहिया/बड़े वाहन)
प्रवेश नहीं
रैदोपुर ➝ काली चौरा
डायवर्जन का समय
22 जनवरी 2026 | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
प्रशासन की अपील
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे समय से पहले निकलें, वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और पुलिस का सहयोग करें ताकि वीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी को असुविधा न हो।
रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी











Users Today : 12
Users This Year : 23954
Total Users : 36547
Views Today : 13
Total views : 71829