वाराणसी।
जम्मू एवं कश्मीर के भगवती नगर में 16 से 18 जनवरी तक आयोजित “सातवीं राष्ट्रीय क्वान की डो प्रतियोगिता” में वाराणसी जिले के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 3 रजत एवं 3 कांस्य पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता से लौटने पर कैंट रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों व टीम कोच अमन कुमार वर्मा एवं नेशनल रेफरी उमेश केशरी का अभिभावकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने कुल 34 स्वर्ण, 15 रजत एवं 14 कांस्य पदक जीतकर उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
स्वर्ण पदक विजेताओं में इंदु शेखर पाठक, ललित शेखर पाठक, नव्या चौरसिया, अनुष्का शर्मा, ज्ञानेश्वरी पाठक एवं अमिका सोनी शामिल रहीं।
रजत पदक अवंशिका कुशवाहा, आदित्य दवे एवं इंदु शेखर पाठक ने जीते, जबकि कांस्य पदक युसूफ अली, सभ्यता श्रीवास्तव एवं श्रेयांश गुप्ता ने प्राप्त किए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्वान की डो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अमित कुमार सिंह, वाराणसी क्वान की डो एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, सचिव रेखा कुमारी मौर्या, उपसचिव एवं नेशनल रेफरी उमेश केशरी तथा कोषाध्यक्ष अरशद रजा ने खिलाड़ियों व कोच को बधाई दी।











Users Today : 30
Users This Year : 17725
Total Users : 30318
Views Today : 78
Total views : 60146