मीरजापुर
उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर ज़िले में अडानी फाउंडेशन के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) सहयोग से ह्वील्स ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा बच्चों की डिजिटल शिक्षा को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत छात्र स्कालर प्लेनेट ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप से अध्ययन कर रहे हैं।
कार्यक्रम के तहत चयनित सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्कालर Pप्लेनेट ऐप के ज़रिये इंटरैक्टिव लर्निंग कंटेंट, अभ्यास प्रश्न, असाइनमेंट और डिजिटल मूल्यांकन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही शिक्षकों के लिए डिजिटल प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण भी किया जा रहा है, ताकि कक्षा शिक्षण अधिक प्रभावी बन सके।
इसी पहल के तहत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहंगपुर में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कालर प्लेनेट ऐप पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी उपलब्धियों को पहचान देना और सीखने की निरंतरता को बढ़ावा देना था। पुरस्कार वितरण से छात्रों में उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली।
इस सीएसआर सहयोग के परिणामस्वरूप मिर्ज़ापुर ज़िले के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में छात्रों की सीखने की रुचि, नियमित सहभागिता और शैक्षणिक परिणामों में सकारात्मक सुधार देखा जा रहा है। यह पहल नई शिक्षा नीति (एनईपी) के डिजिटल और समावेशी शिक्षा के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
अडानी फाउंडेशन, ह्विल्स ग्लोबल फाउंडेशन और स्कालर प्लेनेट की यह साझेदारी यह दर्शाती है कि प्रभावी सीएसआर सहयोग और तकनीक के माध्यम से ज़िला स्तर पर भी बच्चों के भविष्य को सशक्त बनाया जा सकता है।











Users Today : 11
Users This Year : 23953
Total Users : 36546
Views Today : 12
Total views : 71828