वाराणसी रेलवे स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं की रोकथाम तथा अपराधियों को पकड़ने के विशेष अभियान के तहत गुरुवार को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने वाराणसी कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 9 से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी के 14 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं संदिग्ध की तलाशी लेने पर चोरी के 14 मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के बरामद हुए। इनमें से एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन, थाना मण्डुवाडीह में दर्ज मुकदमा संख्या 365/25 धारा 304(2) बीएनएस से संबंधित पाया गया। बाकी के 13 मोबाइल फोन बिना सिम कार्ड के मिले। सभी मोबाइल चोरी के माने जा रहे हैं
गिरफ्तारी में शामिल टीम यह सफल संयुक्त कार्रवाई निम्नलिखित अधिकारियों और कर्मियों द्वारा की गई
1. प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर, थाना जीआरपी कैंट
2. उपनिरीक्षक श्रीकांत यादव
3. उपनिरीक्षक आनंद कुमार यादव
4. हेड कांस्टेबल पवन कुमार
5. हेड कांस्टेबल मो. दानिश
6. हेड कांस्टेबल अनुरोध कुमार
7. हेड कांस्टेबल राम सिंह (क्यूआरटी टीम)
8. कांस्टेबल इंद्रजीत
9. एएसआई राकेश सिंह, सीआईबी/बीएसबी (आरपीएफ)
10. हेड कांस्टेबल उपेंद्र कुशवाहा, आरपीएफ/बीएसबी
11. कांस्टेबल सतीश यादव, सीआईबी/बीएसबी आरपीएफ रेलवे पुलिस के इस कड़े अभियान से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रेलवे परिसर में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है











Users Today : 21
Users This Year : 17462
Total Users : 30055
Views Today : 107
Total views : 59625