चन्दौली अलीनगर
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना अलीनगर व आरपीएफ पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दिनांक 19.01.2026 को समय करीब 16.05 लोको कालोनी स्थित लोको अस्पताल के पास से 15 लीटर अवैध शराब की बरामदगी करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान-
1-उज्जवल तिवारी पुत्र अनिल कुमार तिवारी निवासी सदुल्लाहपुर थाना रामगढ़ जिला कैमूर भभुआ(बिहार) उम्र 20 वर्ष के कब्जे से 11 पीस रायल स्टेग अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 750 ML बरामद हुआ
2-जगत कुमार उर्फ साजन कुमार पुत्र मन्नू चौधरी उर्फ अभिमन्यू चौधरी निवासी वार्ड नं0 08 पकड़िहार कला पोस्ट मुठानी थाना मोहनिया जिला कैमूर भभुआ (बिहार) उम्र 22 वर्ष के कब्जे से 09 पीस रायल स्टेग अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 750 ML बरामद हुआ।
शराब बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।
पूछताछ गिरफ्तार अभियुक्त-
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताये कि वे नाजायज शराब खरीद कर बेचते है जिसे उन्हें काफी उच्चे दाम मिलते है । जिससे उनका व उनके परिवार का जीवन यापन होता है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 53
Users This Year : 17494
Total Users : 30087
Views Today : 159
Total views : 59677