वाराणसी — विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के सचिव आलोक कुमार व वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र नाथ शर्मा ने सोमवार को पलही पट्टी थाना चोलापुर निवासी जमीदा बीबी पत्नी शाबिर अली के पति-पत्नी के बिखरते रिश्ते को आपसी सुलह कराते हुए एक साथ कर समाज में एक मिशाल कायम किया है।बताते चलें कि जमीदा और शाबिर अली के बीच मतभेद हो गया था। अगस्त 2025 को पुलिस आयुक्त वाराणसी के समक्ष प्री लिटिगेशन वाद दायर की गई।
जिसमें विधिक सचिव आलोक कुमार द्वारा दिनांक 18. 08. 2025 को पारित आदेश द्वारा यह मामला निर्दिष्ट किया गया था कि अधिवक्ता धीरेंद्र नाथ शर्मा ही उनके अधिवक्ता के रूप में पैरवी करेंगे। मध्यस्थता की प्रक्रिया के दौरान 18/8/2025 से दिनांक 19.01.2026 तक बैठके हुई और पक्षकार गण उपस्थित आते रहे।
मतभेदों को सुलझाने के लिए मध्यस्थ के द्वारा आपसी सुलह कर समाधान कर लिया गया। इस दौरान सोमवार 19,01.2026 को विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के सचिव आलोक कुमार और वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेन्द्र नाथ शर्मा के समक्ष दोनों पक्षों की बखुशी विदाई की गयी।इस तरह से पति पत्नी के बिखरते रिश्ते को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सुलह कराकर एक मिशाल कायम किया गया।











Users Today : 1
Users This Year : 23943
Total Users : 36536
Views Today : 1
Total views : 71817