वाराणसी
नगर सेविका पद पर शानदार जीत दर्ज करने पर यशस्वी नेत्री मानसी रमेश शर्मा को हार्दिक बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में वाराणसी ब्यूरो चीफ एवं वरिष्ठ पत्रकार अमर शर्मा सहित शर्मा परिवार की ओर से उन्हें कोटि-कोटि बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
अमर शर्मा ने कहा कि यह जीत मानसी रमेश शर्मा के अथक परिश्रम, जनसेवा के प्रति समर्पण और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अपने कार्यकाल में वह नगर के विकास और जनकल्याण के लिए नए आयाम स्थापित करेंगी और जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरेंगी।


शर्मा परिवार की ओर से जारी शुभकामना संदेश में नगर सेविका मानसी रमेश शर्मा के उज्ज्वल, सफल और जनहितकारी कार्यकाल की कामना की गई। इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार शर्मा, ऋषि नारायण शर्मा, अनिल शर्मा, छोटे लाल शर्मा, अखिलेश शर्मा, आनंद शर्मा, आशीष शर्मा, उदय शर्मा, ध्रुव शर्मा सहित राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा (पत्रकार) ने भी बधाई संदेश दिया।
सभी ने एक स्वर में कहा कि मानसी रमेश शर्मा के नेतृत्व में नगर विकास को नई दिशा मिलेगी और जनसमस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820