मीरजापुर विंध्याचल
आवेदक कुमार गौरव चौरसिया निवासी कांतित थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांकः22.12.2025 को काम दिलाने का झांसा देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित के खाते से ₹ 7000/- ऑनलाइन ट्रांसफर करा लेने के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल साइबर सेल टीम से शिकायत की गयी , सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना विन्ध्याचल की साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में जाँच कर कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में धनराशि ₹ 7000/- वापस कराया गया ।
पैसे वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर सेल टीम थाना विन्ध्याचल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया साइबर सेल टीम थाना विन्ध्याचल द्वारा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक करते हुए और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई।
साइबर सेल टीम थाना विन्ध्याचल
उपनिरीक्षक अविनाश प्रकाश राय, थानाध्यक्ष विन्ध्याचल, मीरजापुर ।
उपनिरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा, प्रभारी साइबर सेल थाना विन्ध्याचल, मीरजापुर ।
आरक्षी विपुल कुमार, थाना विन्ध्याचल, मीरजापुर ।









Users Today : 0
Users This Year : 24080
Total Users : 36673
Views Today :
Total views : 72083