चन्दौली शहाबगंज
कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से बनभीषमपुर गांव में वनवासी एवं दलित बस्ती के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान सुशीला देवी ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए करीब 350 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलकता नजर आया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश मौर्य ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब, असहाय और जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर ऐसे लोगों की सहायता करनी चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न हो।रमेश मौर्य ने पूर्व ग्राम प्रधान सुशीला देवी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
वहीं पूर्व प्रधान सुशीला देवी ने कहा कि गांव की वनवासी और दलित बस्ती में रहने वाले कई परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जिनके लिए ठंड का मौसम बेहद कठिन होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंबल वितरण का निर्णय लिया गया, ताकि जरूरतमंदों को कुछ राहत मिल सके। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्य जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस अवसर पर महेंद्र प्रताप, कलानी प्रधान मुन्ना भास्कर, पूर्व प्रधान अमरनाथ, मुंशी, राम जनम यादव, पिंटू यादव, राम अवध, पांचू, हीरा, रमेश, कोमल, नंदू, गौरी, विजय बहादुर, लालता, विष्णु और चरण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।











Users Today : 51
Users This Year : 18443
Total Users : 31036
Views Today : 129
Total views : 61736