सड़कों पर उतरे पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, ट्रैफिक माफियाओं में मचा हड़कंप

Picture of ancharroshniroshni@gmail.com

ancharroshniroshni@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।* शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी *मोहित अग्रवाल* खुद सड़कों पर उतर आए। *नदेसर, अंध्रापुल, रोडवेज, इंग्लिशिया लाइन और लहरतारा* जैसे व्यस्त इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर उन्होंने ट्रैफिक की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और मौके पर ही सुधारात्मक निर्देश जारी किए।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने *बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे वाहनों की सघन चेकिंग* कराई और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ *कड़ी वैधानिक कार्रवाई* के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि *सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।*

 

*अतिक्रमण पर सख्त चेतावनी*

 

सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण को जाम और दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बताते हुए पुलिस आयुक्त ने दुकानदारों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों को *कड़ी चेतावनी* दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे यदि अतिक्रमण मिला तो *कठोर कार्रवाई तय है।*

 

*विशेष अभियान के निर्देश*

 

पुलिस आयुक्त ने यातायात को सुचारु बनाने के लिए अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए—

 

• यातायात पुलिस और सिविल पुलिस के बीच *बेहतर समन्वय*

 

• *नो-पार्किंग जोन* में खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई

 

• नियम तोड़ने वालों के खिलाफ *प्रभावी और त्वरित वैधानिक कदम*

 

पुलिस आयुक्त ने कहा कि इन अभियानों का उद्देश्य वाराणसी की यातायात व्यवस्था को *सुगम, सुरक्षित और जनसुविधाजनक* बनाना है, ताकि आम नागरिकों को जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिल सके।

 

 

 

राधिका तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 10/04/2026 को रोहनिया विधानसभा के कर्दमेश्वर मंडल के वार्ड 19 कंदवा के कर्दमेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत सदस्य विधान परिषद व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा जी ने स्वच्छता किया