चन्दौली डीडी डीयू नगर
ग्राम सभा गोधना गांव में गुरुवार को जगह-जगह गंदगी का अंबार देखा गया। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव में फैली इस गंदगी के कारण पशु इसे खाने को मजबूर हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य को खतरा है। यह स्थिति इंसानों के लिए भी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी की वजह से गांव में लगातार दुर्गंध फैल रही है और संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की जा चुकी है। हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
सरोज, शाहिद, सुभाष, अनिल, विवेक, रोहित और अमित सहित कई ग्रामीणों ने पुष्टि की कि यह समस्या काफी लंबे समय से बनी हुई है। उनका मानना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था कराने और गंदगी से निजात दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते इस समस्या पर ध्यान दिया जाए, ताकि गांव के लोगों और पशुओं को बीमारियों से बचाया जा सके।










Users Today : 30
Users This Year : 15597
Total Users : 28190
Views Today : 84
Total views : 55992