मीरजापुर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मीरजापुर की ओर से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती/राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर “युवा-व्यवसायी सम्मेलन- 2026” का आयोजन सोमवार, 12 जनवरी 2026 को सायं 3 बजे लालडिग्गी स्थित लॉयन्स स्कूल नगर के सभागार मे आयोजित किया गया है।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर जी होंगे।
यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के प्रचार व्यवस्थापक विमलेश अग्रहरि ने बताया कि रविवार को कार्यक्रम स्थल पर विभाग प्रचारक कौशल किशोर, जिला प्रचारक रजत प्रताप एवं नगर प्रचारक अंजनी कुमार ने नगर, जिले एवं विभाग के कार्यकर्ताओ संग बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियो को अंतिम रुप प्रदान किया।









Users Today : 69
Users This Year : 24011
Total Users : 36604
Views Today : 177
Total views : 71993