नई दिल्ली।
महाकुंभ-2025 के दौरान जनसुरक्षा और जीवन-रक्षा के क्षेत्र में तकनीक के अभिनव उपयोग के लिए स्थापित ICCC (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) और उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर द्वारा संचालित मेटा सुसाइडल अलर्ट सिस्टम को वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित SKOCH गोल्ड अवॉर्ड प्रदान किया गया है। यह सम्मान जनसुरक्षा, आत्महत्या रोकथाम और तकनीक आधारित मानवीय पहल के लिए दिया गया। पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित 105वें SKOCH समिट में प्रदान किया गया,
जिसकी थीम थी — “भारत के साथ शासन / विकसित भारत का शासन”। सोशल मीडिया से जीवन-रक्षा में ऐतिहासिक पहल
इस उपलब्धि के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस दुनिया की पहली पुलिस एजेंसी बन गई है, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आत्महत्या की आशंका वाले मामलों की पहचान कर समय रहते हस्तक्षेप करने की प्रणाली को संस्थागत रूप से लागू किया है।
इसके साथ ही यूपी पुलिस देश की एकमात्र पुलिस फोर्स है, जिसे दो अलग-अलग श्रेणियों में SKOCH अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
इन अधिकारियों ने किया सम्मान ग्रहण
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार—
अमित कुमार (IPS) — तत्कालीन प्रभारी, महाकुंभ ICCC
राहुल श्रीवास्तव — जनसंपर्क अधिकारी, डीजीपी यूपी
सत्या यादव — डायरेक्टर आउटरीच, मेटा साउथ एशिया
ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया।
तकनीक और संवेदनशीलता का संगम मेटा सुसाइडल अलर्ट सिस्टम के माध्यम से सोशल मीडिया पर संकटग्रस्त व्यक्तियों की पहचान कर पुलिस और संबंधित एजेंसियां समय पर सहायता उपलब्ध कराती हैं, जिससे अब तक कई अनमोल जिंदगियों को बचाया जा चुका है। यह पहल तकनीक, संवेदनशीलता और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है।











Users Today : 170
Users This Year : 15737
Total Users : 28330
Views Today : 315
Total views : 56223