वाराणसी
चौक थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपये की सोने की ज्वेलरी चोरी की सनसनीखेज और चुनौतीपूर्ण वारदात का वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने शानदार खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य के 2122 ग्राम सोने के आभूषणों के साथ 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर, अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय व कानून-व्यवस्था) एवं अपर पुलिस आयुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में, डीसीपी काशी जोन के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा की गई।
ऐसे हुआ बड़ा खुलासा
दिनांक 06 जनवरी 2026 को एक फर्म मालिक ने थाना चौक में लिखित सूचना दी कि उसके प्रतिष्ठान से करोड़ों की सोने की ज्वेलरी चोरी हो गई है। मामले में मु0अ0सं0-04/2026 धारा 305(a) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, कमांड सेंटर रिकॉर्ड, सर्विलांस (BTS डेटा) और मुखबिर तंत्र के सहारे आरोपियों की पहचान कर 09 जनवरी 2026 सुबह 08:40 बजे कूड़ाखाना बेनिया (थाना चौक) और कैंट स्टेशन मालगोदाम के पास से सभी आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1 दीपेश चौहान (26) – जौनपुर
2 विकास बेनवंशी (27) – गाजीपुर
3 शुभम विश्वकर्मा (27) – गाजीपुर
4 सैनुद्दीन अंसारी (25) – गाजीपुर
5 तारक घोराई (31) – पश्चिमी मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल
बरामदगी का विवरण (अनुमानित मूल्य: ₹3 करोड़)
* 20 गले के छोटे-बड़े हार
* 30 जोड़ी कनौती
* 79 नथ का लर
* 400 अंगूठियां
* 69 मंगलसूत्र के छोटे-बड़े लॉकेट
* 11 जोड़ी बृजबाली
* 68 (34 जोड़ी) गूटी झुमका
➡️ कुल वजन: 2122 ग्राम (पीली धातु, मय बॉक्स)
पुलिस टीम को इनाम
इस बड़ी और चुनौतीपूर्ण चोरी का सफल अनावरण करने पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह, थाना प्रभारी चौक दिलीप कुमार मिश्रा एवं उनकी टीम को ₹1,00,000 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
टीमवर्क की जीत
इस ऑपरेशन में एसीपी दशाश्वमेध, थाना चौक पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से न सिर्फ चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा हुआ, बल्कि शहर में अपराधियों को भी कड़ा संदेश मिला है।











Users Today : 52
Users This Year : 10710
Total Users : 23303
Views Today : 100
Total views : 45761