चन्दौली
जनपद में बेन राजवाहा के कि०मी० 0.000 से कि०मी० 16.000 तक नहर के आंतरिक एवं बाह्य भागो की पुनर्स्थापना तथा नहरी भूमि के सीमांकन के कार्य की परियोजना का कार्य मे० शिव शक्ति कन्सट्रक्शन, ग्रेटर नोयडा, जनपद- – गौतमबुद्ध नगर द्वारा किया जा रहा है।
दिनांक 08.01.2026 को एक्सियन चंद्रप्रभा हरेंद्र कुमार द्वारा कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया, कार्य की प्रगति अत्यन्त धीमी है, जिसके लिए मौके पर उपस्थित फर्म के प्रतिनिधि एवं अधिकारी /कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। बेन राजवाहा के कि०मी० 2.000 पर फाल का पुनर्निर्माण कार्य कराया गया था।
फाल के डाउन स्ट्रीम में सम्बन्धित फर्म द्वारा कराये गये नहर की लाइनिंग कार्य के पूर्व स्लोप का उचित कम्पैक्शन न होने के कारण नहर में पानी चलने के दौरान पिचिंग बैठ / क्षतिग्रस्त हो गई। कराये गये कार्य का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है एवं फर्म को पुनः उक्त लाइनिंग को करने के निर्देश दिये
गये है।
किसी भी प्रकार की राजकीय क्षति नहीं हुयी है । फर्म का कार्य प्रगति में है, अभी अन्तिमीकरण भी नहीं हुआ है। कार्य मानक के अनुरूप कराये जाने के पश्चात ही किसी भी प्रकार का भुगतान फर्म को किया जायेगा ।









Users Today : 3
Users This Year : 24083
Total Users : 36676
Views Today : 3
Total views : 72086