जाम की समस्या को लेकर अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर लगा बैरियर

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

सकलडीहा कस्बा में हाइवे सड़क निर्माण के दौरान बीते एक सप्ताह से लग रही जाम को लेकर कोतवाली पुलिस परेशान है। जाम की समस्या को देखते हुए कार्यदायी संस्था की ओर से ताजपुर के समीप बैरियर लगा दिया गया है। इससे बड़ी वाहनों को आने जाने में समस्या हो रही है। रात के समय में भारी वाहनों की लम्बी कतार लग जा रहा है।

सकलडीहा में हाइवे सड़क निर्माण को लेकर तेजी से कार्य चल रहा है। जिसके कारण मार्ग वन वे होगया है। सकलडीहा चंदौली,चहनिया,धानापुर से आने जाने वाले वाहनों को सकलडीहा रजवाहा और सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर ताजपुर के समीप डावर्ट कर दिया जा रहा है। इससे गांव के रास्ते वाहनों के आने जाने से दुर्घटना की संभावना बढ़ गया है। ताजपुर के समीप बैरियर लगा होने के बाद भी वाहनों के आने जाने से पुलिस कर्मी परेशान है। ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों को पांच से आठ किलोमीटर रूट बदलकर आना जाना पड़ रहा है।

इस बाबत कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क निर्माण के कारण ताजपुर के समीप बैरियर लगा दिया गया है। जिससे जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सके। दो से तीन दिनों तक बड़ी वाहनों को चंदौली की ओर से डावर्ट कर दिया गया है। जिससे चंदौली वाया सकलडीहा चहनिया सैदपुर और धानापुर की ओर जा सकते है।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।