भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछली शहर सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की अटकलें अब साफ हो गई है।
मार्च माह में टी-20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। इसका खुलासा रिंकू सिंह के परिवार ने किया है।
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई आठ जून 2025 में लखनऊ के होटल में धूमधाम से हुई थी। जिसके बाद शादी की अटकलें नवंबर और दिसबंर में लगाई जा रही थी। कभी संसद सत्र तो कभी रिंकू सिंह के क्रिकेट शिड्यूल को लेकर लोगों का इंतजार बढ़ने लगा। अब परिवार का दावा है टी-20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।
रिपोर्ट : रिम्मी कौर









Users Today : 0
Users This Year : 24080
Total Users : 36673
Views Today :
Total views : 72083