देवरिया जिला कारागार में निरुद्ध पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने तत्काल उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने रात करीब दो बजे उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान चिकित्सकों ने अमिताभ ठाकुर को हार्ट अटैक की आशंका जताई है। फिलहाल उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।
गौरतलब है कि अमिताभ ठाकुर धोखाधड़ी के एक मामले में 10 दिसंबर से देवरिया जिला कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। मंगलवार को ही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 36
Users This Year : 23732
Total Users : 36325
Views Today : 128
Total views : 71394