वाराणसी में सोमवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी। जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत ने जमानत प्रार्थना पत्र पर अगली सुनवाई की तिथि पांच जनवरी निर्धारित की गई थी, जिस पर आज उनके वकील अनुज यादव जमानत पर बहस करेंगे।
वारंट ‘बी’ जारी होने के बाद पुलिस ने 19 दिसंबर को अमिताभ ठाकुर को देवरिया जेल से लाकर प्रभारी विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव मुकुल पांडेय की अदालत में पेश किया। न्यायिक रिमांड बनने के बाद पुलिस उन्हें वापस लेकर देवरिया चली गई, इधर उनके वकील ने याचिका दायर कर जमानत मांगी है।
इसके बाद जमानत अर्जी पर अभियोजन और बचाव पक्ष की बहस सुनने के बाद विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार की अदालत ने 22 दिसंबर को अमिताभ ठाकुर की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। फिर जिला जज की कोर्ट में दायर याचिका बनारस बार एसोसिएशन चुनाव के कारण शुक्रवार को टल गई थी ।











Users Today : 134
Users This Year : 23925
Total Users : 36518
Views Today : 291
Total views : 71788