बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के पुतले के अपमान से जुड़े वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में पूर्व में गुलाब राजभर, सतीश सिंह एवं शेरू मिश्रा की गिरफ्तारी हो चुकी है।
उक्त मामले में आज पुलिस द्वारा मुख्य अभियुक्त वीरेन्द्र मिश्रा उर्फ वीरू, पुत्र शीतला प्रसाद मिश्रा, उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी ग्राम नथईपुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो को प्रणाम कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।









Users Today : 36
Users This Year : 23732
Total Users : 36325
Views Today : 128
Total views : 71394