दिनांक 03/04-01-2026 की रात्रि में थाना सारनाथ पुलिस टीम एवं SOG की संयुक्त टीम द्वारा थाना सारनाथ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 389/2025 धारा 103(1),3(5),61(2),238 BNS व 3(2)(5) SC/ST ACT एवं बढ़ोतरी धारा 109(1) बीएनएस व 7/25 आयुध अधिनियम से संबंधित कलनायज़र महेंद्र गौतम की गोली मार कर हत्या करने वाले इनामिया शूटर अरविन्द यादव उर्फ फौजी उर्फ कल्लू यादव पुत्र सन्तू प्रसाद निवासी ग्राम सिमराफैज गांव थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया
,जिसके द्वारा गिरफ्तारी के दौरान जान से मारने के उद्देश्य से पुलिस टीम पर अवैध असलहे से फायर किया गया, जबाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगी और अभियुक्त से दो अवैध असलहा , जिंदा कारतूस एवं 750/- नगद की बरामदगी हुई है । अभियुक्त को उपचार हेतु हॉस्पिटल भेजा गया है ,
अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।









Users Today : 0
Users This Year : 24080
Total Users : 36673
Views Today :
Total views : 72083