चंदौली / इलिया
मूसाखांड बांध पर हजारों पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। पर्यटकों ने पूरे दिन बांध के आसपास पहाड़ों और कर्मनाशा नदी के किनारे पिकनिक का आनंद लिया।
पर्यटकों ने बाटी-चोखा, खीर और अन्य व्यंजन बनाकर खाए। बांध के उत्तर दिशा में स्थित एक पहाड़ी टीले पर बने गोवर्धन पर्वत पर भी सैकड़ों लोग पहुंचे।
गोवर्धन पर्वत की देखरेख करने वाले कथा व्यास राजेश बादल के नेतृत्व में 12 घंटे का कीर्तन आयोजित किया गया। इस दौरान बाटी-चोखा और खीर का भी आयोजन किया गया था।
मूसाखांड बांध के सभी गेट बंद थे। कुछ पर्यटकों ने इच्छा जताई कि यदि गेट से हल्का पानी गिरता तो नजारा और भी मनमोहक होता।
चकिया से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित यह बांध चारों तरफ पहाड़ों से घिरा हुआ है। इसके प्राकृतिक दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। पर्यटक देर शाम तक भोजन बनाते और खाते रहे।
रिपोर्ट- अलीम हाशमी











Users Today : 6
Users This Year : 23948
Total Users : 36541
Views Today : 6
Total views : 71822