सकलडीहा
विधान सभा का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य मे 25 हजार से अधिक मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूची में नाम नही है।और न ही इनके माता पिता का ही है।ऐसे में इनका सत्यापन नही हुआ।अब ऐसे मतदाताओं को तहसील प्रशासन की ओर से नोटिस भेजा जाएगा।और उनका जवाब और दस्तावेज लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
दरअसल चुनाव आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया गया।सकलडीहा विधानसभा में कुल मतदाता 343325 थे।जिसमें 289055 मतदाताओं गणना पपत्र सत्यापित हुआ।इसमे 126601 मतदाताओं का 2003 और 2025 के मतदाता सूची मे नाम अंकित था।137253 मतदाता ऐसे थे जिनका 2003 की मतदाता सूची में नाम नही था लेकिन उनके माता,पिता का नाम दर्ज है।वही 25175 मतदाता ऐसे है जिनका 2003 की मतदाता सूची में नाम नही है।और न ही उनके माता पिता का ही है।ऐसे में इनका सत्यापन नहीं हुआ।
वही 10108 मतदाता मृतक है।24910 मतदाता स्थानांतरित है।6777 डबल मतदाता थे।1110 ने गणना मतपत्र भरे ही नही।एसडीएम कुन्दन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 25 175 मतदाताओं को तहसील की ओर से 1 जनवरी से नोटिस भेजा जाएगा।और उनसे विभिन्न दस्तावेज मांग कर सत्यापित किया जाएगा।उसके बाद अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 72
Users This Year : 18583
Total Users : 31176
Views Today : 161
Total views : 61988