पुलिस द्वारा चोरी के कुल 10 स्मार्टफोन (01 आईफोन व 09 एंड्रायड मोबाइल) के साथ 01 शातिर मोबाइल चोर को किया गया गिरफ्तार।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चहनिया

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई0पी0एस0) एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष बलुआ, अतुल कुमार* के नेतृत्व में थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर 01 शातिर मोबाइल चोर को मटियरा नहर के पास वहद ग्राम मटियरा के पास से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से कुल 10 स्मार्टफोन (01 आईफोन व 09 एंड्रायड मोबाइल) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रितेश कुमार पुत्र संजय निवासी ग्राम सराय थाना बलुआ जनपद चन्दौली के रुप में हुई। उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 334/2025 धारा 303(2)/317(1)/317(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ अभियुक्त-

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं भिन्न-भिन्न स्थान से ये सब मोबाइल चोरी किया हूं। चोरी की ये मोबाइल बेचने के लिए बिहार लेकर जा रह था।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई