मिर्जापुर
दिनांक 29 दिसंबर से 2 दिसंबर 2026 तक विकास भवन मीरजापुर में आयोजित किया जा रहा है। द्वितीय दिवस विंध्य सरस मेले में रमेश चंद्र संयुक्त विकास आयुक्त विंध्याचल मण्डल, के द्वारा मंडलीय सरस मेले में समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल का विजिट कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
दूसरे दिवस भी भारी जनसैलाब उमड़ा एवं अत्यधिक मात्रा में समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री का क्रय किया गया। स्वयं सहायता समूह के स्टॉल अलावा अन्य विभाग जैसे उद्योग विभाग, खादी विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस विभाग, का भी स्टॉल लगाया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित/ उत्पादित उत्पादों की बिक्री द्वितीय दिवस में लगभग 9,58672 रुपए का किया गया।
सरस मेले में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर धर्मजीत सिंह परियोजना निदेशक मिर्जापुर, रमाशंकर सिंह उपायुक्त स्वतः रोजगार मिर्जापुर, खण्ड विकास अधिकारी सिटी एवं जनपद के समस्त विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव










Users Today : 122
Users This Year : 18709
Total Users : 31302
Views Today : 232
Total views : 62225