मीरजापुर
भदोही में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।
डैफोडिल्स स्कूल के छात्रों ने 20 गोल्ड, 15 सिल्वर मेडल और 5 ब्रांच के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि भदोही के छात्रों ने पहला स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर जौनपुर के छात्र रहे।
इस प्रतियोगिता में जौनपुर, कानपुर, मीरजापुर, बनारस, बुलन्दशहर, सोनभद्र, बिजनौर, मैनपुरी और अन्य जिलों के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन भदोही जिलें के एसपी शुभम अग्रवाल, श्रीकाशी राज महाविद्यालय इंटर कॉलेज औराई भदोही के प्रधानाचार्य और कराटे एसोसिएशन के सचिव विनय यादव ने किया।
विद्यालय प्रबंधन अमरदीप सिंह व अपराजिता सिंह व एकेडमिक हेड प्रेरणा आशीष तिवारी, संकटमोचन, नारघाट ब्रांच की प्रधानाचार्या बनर्जी, अर्पिता मुखर्जी, उपप्रधानाचार्या पूजा अग्रवाल, रिया भूटानी ने सभी विजेताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आशीर्वाद दिया।
मीरजापुर के कोच अरुण विश्वकर्मा के दिशा निर्देशन में छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की। कराटे एसोशिएशन भदोही ने बताया कि इस सफल कार्यक्रम में व्यापक रूप से उत्साहवर्धन देखने को मिला।










Users Today : 38
Users This Year : 6376
Total Users : 18969
Views Today : 147
Total views : 37559