मीरजापुर
शनिवार, 27 दिसंबर 2025 को रोटरी क्लब मीरजापुर गौरव की एनुअल जनरल मीटिंग बाजीराव कटरा स्थित एक लॉन में आयोजित की गई, जिसमें क्लब अध्यक्ष रोo संदीप जैन एवं सचिव रोo आशीष मेहरोत्रा के द्वारा विगत 6 माह के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई l
क्लब सचिव रोo सीए रवि कटारे के द्वारा विगत 6 माह के आय- व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया।
बैठक में क्लब अध्यक्ष ने क्लब के द्वारा रोटरी फाउंडेशन ग्लोबल ग्रांट प्रोग्राम के तहत रामकृष्ण सेवा मिशन अस्पताल में 30000$ से स्थापित होने जा रही क्रिटिकल केयर यूनिट के संबंध में जानकारी दी और बताया कि क्लब के सदस्यों के द्वारा 14147 $ लगभग 1273230 रुपए का योगदान रोटरी फाउंडेशन में किया जा चुका है और शीघ्र ही रोटरी फाउंडेशन से इस संदर्भ में ग्रांट रीलीज होगी और क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण किया जाएगा l
रोटरी फाउंडेशन में क्लब की ओर से 36 सदस्यों ने रोटरी पीएचएफ लेवल में योगदान किया l रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के ज़ोन 12 असिस्टेंट गवर्नर रोo विष्णु खंडेलवाल की उपस्थिति में क्लब अध्यक्ष के द्वारा सदस्यों को सम्मानित किया गया।
असिस्टेंट गवर्नर रोo विष्णु खंडेलवाल जी ने क्लब के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। क्लब के द्वारा अंगवस्त्र भेंट से उनका एवं रोo वीना खंडेलवाल सचिव रोटरी क्लब मीरजापुर एलीट का स्वागत किया गया।
आगामी वर्ष 2028-29 के लिए रोo आशुतोष सोनी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष के लिए चुना गया। बैठक उपरांत सूफी संगीत का आयोजन किया गया था जिसका सभी सदस्यों ने सपरिवार आनंद लिया।










Users Today : 134
Users This Year : 18721
Total Users : 31314
Views Today : 244
Total views : 62237