राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों की रक्षा और उनके लिए अनुकूल कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने प्रसाशनिक पुलिस तकनीकी और शैक्षणिक पृष्ठभूमि से जुड़े अनुभवी व्यक्तियों को एक महत्वपूर्ण दायित्व सौंपी गई है।
इन नियुक्तियों से आयोग के कार्यों की एक नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है। आयोग ने डॉ रणबीर कुमार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ रणबीर कुमार लोकसभा सचिवालय में निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है। वे अपनी उत्कृष्ट प्रसाशनिक कार्यकुशलता के साथ साथ उच्च श्रेणी की शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। संसदीय प्रक्रियाओं और प्रशासनिक व्यवस्था का उनका गहन अनुभव आयोग के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
इसी क्रम में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सलाहकार बनाया गया है। पटना निवासी मिश्रा अपने सेवा काल के दौरान विशेष कार्यकुशलता अनुशासन और संवेदनशील प्रसाशनिक दृष्टिकोण के लिए प्रसिद्ध रहें हैं। कानून व्यवस्था और सुरक्षा के मामलों में उनका अनुभव पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर आयोग को एक मजबूत रणनीति बनाने में सहायक होगा।
एक अन्य महत्वपूर्ण नियूक्त के तहत सेवानिवृत्त आईपीएस विनोद कुमार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में डीआईजी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है। पटना निवासी विनोद कुमार अपनी प्रभावी प्रसानिक कार्यशैली के साथ साथ सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। मानवाधिकार और सुरक्षा से जुड़े उनके अनुभव से पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा की एक नई मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लक्ष्मीकांत पटेल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। पटेल जी राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण (एन एच ए आई) में मुख्य अभियंता के पद पर कार्य कर चुके हैं।











Users Today : 103
Users This Year : 18833
Total Users : 31426
Views Today : 222
Total views : 62473