चन्दौली डीडीयू नगर
लोहरा गांव के समीप गाड़ी साइड करने को लेकर हुए मामूली विवाद में बीती रात 9:30 बजे एक युवक पर लगभग डेढ़ दर्जन लोगों ने हमला कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया और सभी फरार हो गये। घायलावस्था में भुक्तभोगी ने कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के बाद पुलिस ने करीब 11:30 बजे मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है।
जानकारी के अनुसार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लखमीपुर साईं धाम कॉलोनी निवासी रवि कुमार नामक एक युवक कार लेकर बीती रात 9:30 बजे सहजौर की तरफ से आ रहा था। जैसे ही वह लोहरा गांव के समीप पहुंचा ही था कि वाहन साइड करने को लेकर कुछ लोगों से मामूली विवाद हो गया। जिसके बाद जूट लगभग डेढ़ दर्जन लोगों ने उसे घेरकर उसकी पिटाई कर लहूलुहान कर दिया और सभी फरार हो गये।
घायल अवस्था में रवि कुमार ने मुगलसराय कोतवाली पहुंच कर लिखित शिकायत दर्ज कराकर हमलावरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 11
Users This Year : 23953
Total Users : 36546
Views Today : 12
Total views : 71828