चंदौली में हर्ष फायरिंग के एक पुराने मामले में पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य ने संज्ञान लिया है। एसपी के निर्देश पर अलीनगर थाने में धीरेंद्र सिंह उर्फ अंकित और एक अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो के आधार पर की गई है।
भूपौली चौकी प्रभारी की तहरीर पर दर्ज इस मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 और आर्म्स एक्ट की धारा 30 लगाई गई है। वीडियो में लाइसेंसी हथियार से फायरिंग करते हुए दिखाया गया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह वायरल वीडियो वर्ष 2018 का बताया जा रहा है। वीडियो के दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई की।
अलीनगर थाना क्षेत्र से संबंधित इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी ने अनिल कुमार पांडेय बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।











Users Today : 11
Users This Year : 23953
Total Users : 36546
Views Today : 12
Total views : 71828