चंदौली / चकिया
राजकीय हाई स्कूल कौड़ीहार में छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षक पी.सी. अरुण द्वारा दिया जा रहा है, जिसका उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना है।
विद्यालय की छात्राएं इस प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार त्रिपाठी ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सरकारी योजना बहुत अच्छी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने का अवसर मिल रहा है।
प्रशिक्षक द्वारा छात्राओं को मिडल पंच, अपर पंच और डाउन पंच जैसी आत्मरक्षा तकनीकें सिखाई जा रही हैं। कड़कती ठंड में भी छात्राएं ले रही उत्साह पूर्वक प्रशिक्षण।











Users Today : 11
Users This Year : 23953
Total Users : 36546
Views Today : 12
Total views : 71828