सकलडीहा,
कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव के समीप बुधवार की सुबह अनियंत्रित कार और टेम्पू की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें कुल आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर चीख-पुकार मच गई। आरोप है की कुछ दूर पर स्थित डेढावल चौकी प्रभारी नहीं पहुच पाए। राहगीरों ने एम्बुलेंन्स की मदद से सभी को सीएचसी पहुचाया। जहा से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
स्विफ्ट डिजायर कार डेढावल की ओर से आ रही थी। धरहरा गांव के समीप विपरीत दिशा से जा रही टेम्पू भीड़ गई। हादसे में कार और टेम्पू के परखच्चे उड़ गए। सड़क पर चीख-पुकार मच गई। इस दोनों वाहनो में सवार आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कवई पहाड़पुर के 30 वर्षीय विद्यासागर, 40 वर्षीय बिशुनपुरा की राधिका और उसी गांव का 7 वर्षीय आर्यन,डबरिया के 35 वर्षीय प्रवीण कुमार,खरकपुर के 44 वर्षीय घनश्याम यादव,करहुआ समस्तीपुर बिहार की 24 वर्षीय शशि घायल हो गए।
आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से सभी को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि डेढावल चौकी प्रभारी को सूचना देने के बाद भी मौके पर नही पहुचे। जिससे लोगो मे आक्रोश रहा।










Users Today : 9
Users This Year : 24089
Total Users : 36682
Views Today : 10
Total views : 72093