सकलडीहा
विकास खण्ड के रानेपुर गांव में आर जे शंकरा की ओर से बुधवार को नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें 140 महिलाओ और पुरुषों का रजिस्ट्रेशन हुआ।
चिकित्सको की जांच में 92 लोग ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए।जिनको बस द्वारा हॉस्पिटल ले जाया गया।
आपको बता दे कि रानेपुर गांव के पूर्व प्रधान स्व.विनोद सिंह के स्मृति में नेत्र शिविर का आयोजन उनके पुत्र समाजसेवी हरेंद्र सिंह की ओर से किया गया था।
शिविर में कुशल चिकित्सको की टीम ने मरीजो की जांच की।बड़ी सख्या में ग्रामीणो ने हिस्सा लिया।
समाजसेवी हरेंद्र सिंह उर्फ बड़े सिंह ने कहा की पिता हमेशा दीन दुखियों,असहायों की सेवा करते थे।
उनका मानना था कि शोषित,वंचित की सेवा करना मानवता का सबसे बड़े धर्म है।
उन्ही के प्रेरणा और स्मृति में इस शिविर का आयोजन किया गया था।गांव के लोगों ने हरेंद्र सिंह के पहल की सराहना किया है।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह,समाजसेवी दुर्गेश सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।











Users Today : 11
Users This Year : 18861
Total Users : 31454
Views Today : 11
Total views : 62506