◆पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद भदोही में गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत भदोही पुलिस द्वारा आम जन मानस के गुम/खोये हुए

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही के दिशा-निर्देशन में जनपद भदोही में गुम हुये मोबाईल फोनों की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम जनमानस के गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी कर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुँचाना है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों को (CEIR) पोर्टल के प्रभावी उपयोग के माध्यम से गुम हुए

मोबाइलों की बरामदगी को और अधिक तीव्र करने हेतु पोर्टल, जनसुनवाई, डायल 112 इत्यादि माध्यम से शिकायत प्राप्त होते ही तुरंत CEIR पोर्टल पर मोबाइल का IMEI नंबर और संबंधित जानकारी दर्ज कर,पोर्टल से प्राप्त ट्रेसबिलिटी डिटेल्स, जैसे सिम नंबर और लोकेशन, का गहन विश्लेषण कर त्वरित कार्यवाही करते हुए नियमित समीक्षा और फॉलो-अप करते हुए अधिक से अधिक मोबाइलों की बरामदगी करने हेतु निर्देश दिए गए हैं ।

जनपद भदोही के अधीनस्थ थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटरों द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल, जनसुनवाई, डायल 112 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर सतत प्रयास करके कुल 151 गुम मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बरामद किए गए मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग ₹24,16,000 (चौबीस लाख सोलह हजार) है ।

दिनांक 24.12.2025 को इन बरामद मोबाइल फोनों को रिजर्व पुलिस लाइन्स ज्ञानपुर सभागार में अभिमन्यु मांगलिक* , पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा उनके स्वामियों को सौंपा गया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर मोबाईल स्वामियों द्वारा अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक भदोही व जनपदीय पुलिस टीम को धन्यवाद प्रकट करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

CEIR पोर्टल से बरामद मोबाइल फोन की सूची जनपद भदोही।
1.ज्ञानपुर -20
2.गोपीगंज -23
3.कोईरौना-04
4.भदोही-43
5.चौरी-10
6.औराई-20
7.ऊँज-06
8.सुरियावां-25
योग 151
उल्लेखनीय है कि अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में तथा शुभम अग्रवाल , अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में जनपद में CEIR पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइलों का 01 जनवरी 2025 से 24.12.2025 तक कुल 730 मोबाइल बरामद किए गए जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹1,16,80000(एक करोड़ सोलह लाख अस्सी हजार) है यह उपलब्धि भदोही पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
#भदोही_पुलिस_की_मिसाल
#CEIR_सफलता_यात्रा

गुम हुए मोबाइल CEIR पोर्टल पर शिकायत करने का तरीका-
✅CEIR पोर्टल पर जाएं: ceir.gov.in (CEIR) वेबसाइट पर जाएं.
✅ब्लॉक स्टोलेन मोबाइल (Block Stolen Mobile): ‘Block Stolen/Lost Mobile’ विकल्प चुनें.
✅जानकारी भरें: अपना मोबाइल नंबर, IMEI नंबर, बिल, आधार कार्ड और पुलिस शिकायत की कॉपी (FIR) अपलोड करें.
✅रिक्वेस्ट आईडी: सबमिट करने के बाद आपको एक रिक्वेस्ट आईडी मिलेगी, जिससे आप स्टेटस चेक कर सकते हैं और फोन ब्लॉक होने पर अलर्ट भी पा सकते हैं।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।