चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित, हजारों जरूरतमंदों को मिला लाभ
चन्दौली डीडीयू नगर में मंगलवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब परिसर के बाहर कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।

यह कार्यक्रम चार साहिबजादों और माता गुजरी कौर की शहादत को समर्पित था। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और चढ़दीकला कार सेवा संस्था ने सिख समाज के साथ मिलकर हजारों जरूरतमंदों को ये सामग्री वितरित की।
वितरण में कंबल, गर्म कपड़े, टोपी, मफलर और बच्चों के जूते शामिल थे। मुगलसराय क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से आए जरूरतमंदों को इसका लाभ मिला। सुबह से ही लगभग डेढ़ हजार लोगों को कंबल, टोपी और जूते वितरित किए गए।
जरूरतमंदों को पहले से ही टोकन दिए गए थे, जिसके आधार पर वितरण कार्य संपन्न हुआ। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे लोगों के लिए चाय और नाश्ते की व्यवस्था भी की गई थी।
इस पुनीत कार्य में नगर के वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और चढ़दीकला कार सेवा संस्था के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
भाजपा नगर अध्यक्ष कुंदन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, सतीश जिंदल, सभासद आरती यादव, चंदौली प्रेस क्लब के अमरेंद्र पांडे, पूजा जगोटा, कयामुद्दीन अंसारी, कौशिक मिश्रा, दुर्गेश पांडे, समाजसेवी रिंकू जुनेजा, मनोज जुनेजा एडवोकेट, रामनगर से सरदार कुलदीप सिंह और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- भोलानाथ यादव











Users Today : 210
Users This Year : 10868
Total Users : 23461
Views Today : 361
Total views : 46022