बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार द्वारा सार्वजनिक मंच से एक महिला डॉक्टर का हिजाब जबरन हटाए जाने तथा भाजपा सरकार में मंत्री श्री संजय निषाद एवं भारत सरकार के मंत्री श्री गिरिराज सिंह द्वारा महिलाओं की अस्मिता को ठेस पहुँचाने वाले आपत्तिजनक बयानों के विरोध में आज महानगर महिला सभा, समाजवादी पार्टी वाराणसी द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

यह विरोध प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा आदरणीय रीबू श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय, वाराणसी को सौंपा गया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष महिला सभा संगीता पटेल ने कहा कि “जो लोग आज महिलाओं का हिजाब हटाए जाने को सही ठहरा रहे हैं, वही लोग कल महिलाओं का दुपट्टा और घूंघट खींचे जाने पर भी बहाने गढ़ेंगे। यह मानसिकता सीधे-सीधे महिला सम्मान पर हमला है।”
उन्होंने आगे कहा कि “मंदिर और धर्म की राजनीति करने वालों को यह समझना होगा कि यदि महिलाओं का सम्मान नहीं होगा तो न मंदिर में भगवान राम मिलेंगे और न ही माता सीता। धर्म पत्थरों से नहीं, मर्यादा से जीवित रहता है।”
महिला सभा ने स्पष्ट रूप से मांग की कि महिलाओं के सम्मान और गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वाले नेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएँ।
विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पुतुल यादव, जानकी यादव, प्रमिला यादव, अवंतिका सिंह, प्रियांशु यादव, रीता साहनी, कौशल्या यादव अंजू सिंह, माया, मंजू, सरोज यादव, पार्वती कनौजिया, रीना यादव, मीरा मिश्रा, काजल सिंह, यासमीन खान, राजेश यादव, राजू साहनी, संजय यादव, अयाज, राहुल कनौजिया, आलोक, शैलेंद्र सिंह, डी.के. मौर्य सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










Users Today : 35
Users This Year : 18885
Total Users : 31478
Views Today : 83
Total views : 62578