पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा के क्रम में दिनांक 22.12.2025 को पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा शहर में सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का पुनः स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था की व्यवहारिक स्थिति, ट्रैफिक फ्लो, पार्किंग व्यवस्था, वन वे, यू-टर्न, डायवर्जन आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया ।
पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा रॉन्ग साइड से चलने वाले वाहनों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर की गई कार्यवाही ।
अभियान के दौरान 699 वाहनों का चालान, 39 वाहनों को सीज, कुल ₹15,05,000 का जुर्माना व 02 अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गई ।

निरीक्षण के प्रमुख बिंदु एवं दिए गए निर्देश:-
1. मण्डुवाडीह चौराहा:
• वन-वे, यू-टर्न एवं डायवर्जन व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण ।
• पूर्व निर्देशों के क्रम में अतिक्रमण हटाया गया है तथा यथास्थिति को बरकरार रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
2. कैण्ट/शिवपुर क्षेत्र:
• जेपी मेहता से जेल रोड पर सड़क किनारे हुए अतिक्रमण, ठेलों एवं अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के कारण उत्पन्न यातायात अवरोध पर नाराजगी व्यक्त की गई।
3. बीएलडब्लू गेट के सामने:
• पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया गया है तथा भविष्य में पुनः अतिक्रमण न हो, इसके लिए नियमित निगरानी हेतु संबंधित को निर्देश दिए गए ।
4. बनारस रेलवे स्टेशन:
• वाहन स्टैण्ड पर ही वाहन खड़े करने हेतु निर्देशित किया गया, स्टैण्ड के बाहर वाहन खड़े करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।
5. अन्य प्रमुख क्षेत्र:
• नरिया तिराहा से कैंसर हॉस्पिटल तक रोड के किनारे तथा पटरियों पर अतिक्रमण हटाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।
6. यातायात उल्लंघन पर कार्यवाही:
• यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ओवरस्पीडिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग तथा वन-वे व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

दिनांक 22.12.2025 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा शहर में सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का पुनः स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात की व्यवहारिक स्थिति, ट्रैफिक फ्लो, पार्किंग व्यवस्था, वन-वे, यू-टर्न एवं डायवर्जन की प्रभावशीलता का गहन अवलोकन किया गया तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई।
इसी क्रम में रॉन्ग साइड से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की गई, जिसमें 699 वाहनों का चालान, 39 वाहन सीज, कुल ₹15,05,000 का जुर्माना तथा 02 अभियोग पंजीकृत किए गए। मण्डुवाडीह चौराहे पर वन-वे व अतिक्रमण व्यवस्था की समीक्षा की गई, वहीं कैण्ट/शिवपुर क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण व ठेलों के कारण उत्पन्न यातायात अवरोध पर नाराजगी व्यक्त की गई।
बीएलडब्ल्यू गेट, बनारस रेलवे स्टेशन तथा नरिया से कैंसर हॉस्पिटल मार्ग पर अतिक्रमण हटवाने एवं नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए। साथ ही ओवरस्पीडिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग एवं वन-वे उल्लंघन के विरुद्ध निरंतर व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात निरीक्षक व थाना प्रभारी सहित सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।











Users Today : 1
Users This Year : 6241
Total Users : 18834
Views Today : 1
Total views : 37226