पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में कड़ाके की ठंड नगर पालिका ने प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली डीडीयू नगर

इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। बढ़ती ठंड और गलन को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है।

नगर पालिका द्वारा रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया, वीआईपी गेट के पास स्थित लाल बहादुर शास्त्री रेन बसेरा, राजकीय महिला चिकित्सालय परिसर और रेलवे सिक्योरिटी एरिया सहित कई प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं।

देर रात तक बड़ी संख्या में लोग अलाव के आसपास ठंड से राहत पाते देखे गए। स्थानीय लोगों और ऑटो चालकों ने बताया कि कड़ाके की ठंड के कारण उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गलन इतनी तेज है कि हाथ-पैर सुन्न पड़ रहे हैं।

विशेषकर सुबह और रात के समय ठंड का प्रकोप अधिक है, जिससे दैनिक कामकाज करने वालों को काफी परेशानी हो रही है।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की अलाव व्यवस्था की सराहना की है। हालांकि, उन्होंने बढ़ती ठंड को देखते हुए अलाव की संख्या बढ़ाने और रेन बसेरों तथा सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से बचाव के और पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।