चन्दौली जनपद का प्रथम प्रकाशन गाॅव गिराॅव हिन्दी पत्र का 19 वाॅ स्थापना दिवस

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

बबुरी का प्रथम प्रकाशन गाॅव गिराॅव पत्र का 19 वाॅ स्थापना दिवस समारोह बबुरी स्थित फिल्म सिटी मैरेज लान में मनाया गया जिसमें आयोजित कवि सम्मेलन का उद्घाटन रमेश जायसवाल विधायक मुगलसराय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात काव्य पाठ का शुभारंभ मां सरस्वती बन्दना से प्रारम्भ हुआ। काव्य पाठ का शुभारंभ करते हुए नरसिंह साहसी ने पढ़ा “ज्ञान गंगा में डुबकी लगावल करा,आग सगरी लगलबा बुझावल करा,मानव देहिया मिलल बा बहुत भाग से,बन के ज्योति अन्हिरिया मिटावल करा।

हास्य व्यंग के सशक्त हस्ताक्षर पंडित नागेश शांडिल्य ने पढ़ा ” एक दिन पूछा मैंने श्री गणेश,वाहन में आपके कैसी बेहिसाबी है..। श्रोताओं को श्रृंगार रस में सराबोर करते हुए ख्यातिलब्ध कवित्री गुंजा गुंजन ने सुनाया पुरुखों की यह नेह निशानी मत तोड़ो, संबंध की शाख पुरानी मत तोड़ो, आलीशान घर बनालो शहरों में, गांव की लेकिन छान पलानी मत तोड़ो। युवा ओज कवि प्रशांत बजरंगी ने अपने काव्य पाठ में पढ़ा ” भाग्य में अपने सफर है छत नहीं है, जुगनुओं को तीरगी का डर नहीं है।

चन्दौली जनपद के नामचीन कवि डाक्टर सुरेश अकेला ने ” था उम्र इक सुरुर में रहता है आदमी, अक्सर यहां कुसूर में रहता है आदमी, एक दिन अगर है जाना उसे छोड़ कर सब यहां फिर इतना क्यों गुरुर में रहता है आदमी” सुना कर खूब तालियां बटोरी। कवित्री रीना तिवारी ने श्रृंगार रस की धारा को सकीले से आगे बढ़ाते हुए पढ़ा” ज़िन्दगी के फसाने में मालौ दौलत खजाने में कोई नहीं, यू तो दुनिया में अपने बहुत हैं मगर, मां से बढ़कर दुनिया में कोई नहीं। शिक्षा जगत से जुड़े कवि महेश चन्द्र जायसवाल ने कहा ” आंखों से भी आग बुझाना पड़ता है,सच को जब भी झूठ बताना पड़ता है।

डाक्टर प्रशांत सिंह ने अपने हिस्से का काव्य पाठ से मंच को और ऊंचाइयां दी उन्होंने कहा ” रिस्ते सारे झूठे बदलो, पांव नहीं अब जूते बदलो, वक्त पर एक दिन सब बदलेगा, वक्त को अपने बूते बदलो। अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति के कवि दमदार बनारसी ने समाज में बढ़ती नारी समस्या पर कुठाराघात करते हुए पढ़ा ” थोड़े से व्यूज पाने के चक्कर में क्या कहें, कुछ बच्चियों के जिस्म से कपड़े उतर गये। गंगा जमुनी तहजीब के शायर कवि सलीम शिवालवी ने अध्यक्षीय पाठ में पढ़ा” उजड़े उजड़े चमन से क्या मतलब,भूख रोटी कफन से क्या मतलब,ओ जो महलों में महदे ऐश रहे,उनको दर्दे वतन से क्या मतलब। खचाखच भरे हाल में सारी रात काव्य रस से गुंजायमान होती रही।

इस सफल काव्य मंच का संचालन वरिष्ठ कवि शंकर कैमूरी ने किया।

गाॅव गिराॅव परिवार की ओर से विभिन्न सामाजिक क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने वाले गणमान्य जनों को सम्मानित किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक हरिचरन राम प्रधानाध्यापक जूनियर हाईस्कूल बबुरी, पत्रकारिता क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार शिवदयाल गुप्त, अवधी के कवि, साहित्यकार, पत्रकार प्रदीप सारंग, चन्दौली प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमरेन्द्र पाण्डेय, पत्रकार कमलेश तिवारी, सोनभद्र के पत्रकार महेन्द्र गाॅधी,कवि शंकर कैमूरी को अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया गया।

आये हुए सम्मानित अतिथियों, विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल,आशुतोष सिन्हा,एमएलसी, अरविन्द सिंह पूर्व एमएलसी, मनोज सिंह डब्लू पूर्व विधायक, जितेन्द्र कुमार पूर्व विधायक, महेन्द्र नाथ सिंह प्रदेश अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश,सत्यनारायन राजभर जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी चन्दौली, लालता वियार, पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग,लव वियार सदस्य जिला पंचायत, सुभाष सोनकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, महेंद्र यादव पूर्व सदस्य जिला पंचायत का भी सम्मान किया गया।

समारोह में उपस्थित पत्रकारों,समाजसेवियों व गणमान्य जनों में सर्वश्री देवेन्द्र प्रताप यादव,प्रान्तीय प्रचार मंत्री बेसिक शिक्षक संघ, कालीदास त्रिपाठी, रोहित वर्मा,बसन्त लाल गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह, कृष्ण कान्त गुप्ता, विजय गुप्ता, संदीप निगम, कृष्ण मोहन गुप्ता, मटरु यादव, गुरु प्रसाद यादव,वसीम अहमद,जय सिंह यादव, सोयेब अख्तर आदि मौजूद रहे।

अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक विरेन्द्र कुमार बिन्द व संचालन आभार प्रकाश सम्पादक श्रीधर द्विवेदी ने किया।

 

 

रिपोर्ट- अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

थाना मिर्जामुराद ग्राम बल्लीपुर अपना दल यस पार्टी के नेता गरीबों का मसीहा रोहनिया बिधान सभा मां बिधायक डा सुनीलपटेल जन्मदिन के अवसर पर आर्यन पटेल के जन्मदिन पर केक काट कर हर्षोल्लास से मनाया गया