रिटायर्ड फौजी की बिहार में गोली मारकर हत्या चंदौली निवासी राजेश यादव की चेनारी में हत्या; प्लाटिंग विवाद का शक।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली धानापुर

थाना क्षेत्र के नेकनामपुर निवासी 52 वर्षीय रिटायर्ड फौजी राजेश यादव की मंगलवार तड़के बिहार के कैमूर जिले के चेनारी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, राजेश यादव फौजी से रिटायर होने के बाद कुछ लोगों के साथ बिहार में प्लाटिंग का काम कर रहे थे। वे इसी काम के सिलसिले में चेनारी गए हुए थे।

पुलिस को आशंका है कि यह हत्या रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के कारण हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राजेश यादव को तत्काल चंदौली जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

रिपोर्ट- अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई