वाराणसी
काशी विश्वनाथ मंदिर के नवीनीकरण के चतुर्थ वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शिवार्चनम सांस्कृतिक मंच पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उदीयमान गायिका विदुषी वर्मा ने भक्तिमय भजन प्रस्तुत किया।
विदुषी ने गायन का आरंभ जय शिव शंकर ,जय गंगाधर से किया।
तत्पश्चात विनती सुनिए नाथ हमारी गाकर वातावरण को भक्तिरस से सरोबर कर दिया।
मंदिर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी हर हर महादेव का उद्घोष कर विदुषी की भावपूर्ण गायन को सराहा। विदुषी के साथ तबले पर ओम प्रकाश पांडेय, संवादिनी पर प्रवीण सिंह, बांसुरी पर ऋतिक शुक्ला एवं ऑक्टापैड पर विवेक सिंह ने सुमधुर संगति प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने विदुषी को अंग वस्त्रम एवं रुद्राक्ष की माला देकर आशीर्वचन प्रदान किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन कन्हैया दुबे ने किया।










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503