चन्दौली सैयदराजा
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हेके निर्देशानुसार जनपद मे शराब व गौ तस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद के कुशल नेतृत्व मे गौ तस्करों व शराब तस्करी में लिफ्त वाँछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के विरूद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक
03.11.2025 को उ0नि0 धर्मदेव प्रसाद मय हमराहियान द्वारा थाना दुर्गवाती पुलिस की मदद से पुछताछ के क्रम में थाना सैयदराजा पर पंजीकृत अभियोग संख्या 358/25 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध नि0 अधि0 व धारा 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 व धारा 281,324 (4) बीएनएस थाना सैयदराजा जिला चन्दौली में संलिप्त एक नफर शातिर गो तस्कर धर्मेन्द्र राम पुत्र बच्चूराम निवासी ग्राम बबुरहन थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र 34 को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 27
Users This Year : 15594
Total Users : 28187
Views Today : 58
Total views : 55966