चन्दौली सैदूपुर
सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति द्वारा अपने निजी तमन्चा से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने पर, सोशल मीडिया सेल चन्दौली व उच्चाधिकारीगणों द्वारा अवगत कराये जाने पर उक्त वीडियो की जांच पडताल की गयी तो जानकारी हुआ कि उक्त वीडियो ग्राम रोहाखी में शादी समारोह का था जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा हर्ष फायरिंग की गयी थी।
उक्त जानकारी के क्रम में सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को ग्राम रोहाखी के ग्रामवासियो को दिखाकर तस्दीक किया गया तो ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि इस वीडियो में जो व्यक्ति हर्ष फायरिंग कर रहा है वह अभिषेक पाण्डेय उर्फ विपिन पाण्डेय पुत्र प्रभु नारायण पाण्डेय निवासी ग्राम रोहाखी थाना इलिया जनपद चन्दौली है।
हर्ष फायरिंग का वीडियो तस्दीक हो जाने पर हल्का प्रभारी उ0नि0 रवीन्द्र कुमार सिंह द्वारा एक किता तहरीर थाना कार्यालय दाखिल किया गया। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 90/2025 धारा 125 BNS व धारा 25(9) आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 40
Users This Year : 15607
Total Users : 28200
Views Today : 103
Total views : 56011