वाराणसी सरकार द्वारा लाई गई ऑनलाइन अटेंडेंस प्रणाली के विरोध में ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के प्रदेशव्यापी आह्वान पर वाराणसी के विकास खण्ड चोलापुर में अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध जताने के लिए ग्राम विकास अधिकारी (VDO) और ग्राम पंचायत अधिकारियों (VPO) ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांधी और ब्लॉक मुख्यालय पर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी अधिकारियों ने अपनी समस्याओं और प्रदेश में चल रहे विरोध की जानकारी देते हुए एक ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी (BDO) को सौंपा।
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख अधिकारी :
इस विरोध प्रदर्शन में निम्नलिखित अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया:
* सुनील पाण्डे (ADO ISB)
* आकाश साहनी (ग्राम विकास अधिकारी)
* उपेंद्र दीक्षित (ग्राम पंचायत अधिकारी)
* आनन्दशील अंबेडकर (ग्राम पंचायत अधिकारी)
* राजेश सिंह (ग्राम विकास अधिकारी)
* रूपाली यादव (ग्राम विकास अधिकारी)
* ज्योति गुप्ता (ग्राम पंचायत अधिकारी)
* निखिल पटेल (ग्राम विकास अधिकारी)
* ईश दत्त पांडेय (ग्राम विकास अधिकारी)
* ज्योति सिंह (ग्राम पंचायत अधिकारी)
* संजय गुप्ता (ग्राम पंचायत अधिकारी)
* हिना पाण्डेय (ग्राम पंचायत अधिकारी)
अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन अटेंडेंस प्रणाली ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने की जटिलताओं और नेटवर्क संबंधी समस्याओं के कारण व्यवहारिक नहीं है, जिसके कारण उन्हें कार्य में अनावश्यक बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी









Users Today : 135
Users This Year : 24077
Total Users : 36670
Views Today : 260
Total views : 72076