चन्दौली चहनियां।
क्षेत्र स्थित नादी गांव में हर वर्ष बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या से ग्रामीण परेशान थे। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से कहते कहते थक चुके थे। चंदौली जनपद का कोई राजनेता या संबंधित अधिकारी उसकी सुध नहीं लेने वाला दिखा। वहीं गांव निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान समाजसेवी देवेंद्र यादव ने अपने निजी खर्चे से सड़क की सफाई कर जलनिकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाया।
इससे ग्रामीणों को राहत मिली। नादी निधौरा मुख्य मार्ग पर हर वर्ष बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। जलजमाव के कारण यह सड़क तालाब और कीचड़ का रूप ले लेती थी, जिससे स्कूली बच्चों सहित आम ग्रामीणों को भी आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। देवेंद्र यादव ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ग्रामीणों के कहने पर मजदूर,इंजन लगवाकर गांव के बाहर नहर में पानी निकलवाकर सड़क की सफाई कराई और भस्सी डलवाकर जेसीबी मशीन से समतलीकरण का कार्य कराया।
इससे जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर हुई और वर्षों पुरानी परेशानी से ग्रामीणों को राहत मिली। ग्रामीणों का कहना है कि अब बच्चों को स्कूल जाने और आमजनों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। देवेंद्र यादव ने बताया कि, सड़क की स्थिति वाकई चिंताजनक थी। जलजमाव से राहगीरों को परेशानी होती थी, इसलिए मैंने स्वयं पहल कर रास्ता समतल कराया। देवेंद्र यादव के इस सामाजिक पहल की ग्रामीणों ने खूब सराहना की।
इस मौके पर मुख्य रूप से भीम यादव उर्फ अभय, संतोष यादव,भगवान दास यादव, तारीख खान, पल्लू यादव, मुन्ना यादव,धर्मेंद्र यादव,पीयूष पांडेय,राहुल यादव, पप्पू, गुड्डू, धर्मेंद्र, प्रमोद,राहुल,रामचंद्र, अनिल,अभिषेक,विनोद, सरताज,नाथुला,अमित, धर्मराज, प्रदुम,मराछू तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।











Users Today : 1
Users This Year : 23943
Total Users : 36536
Views Today : 1
Total views : 71817